RCB vs SRH IPL 2026: बेंगलुरु में रनों की बारिश, कोहली और पडिकल की क्लास से RCB की शानदार जीत।

 RCB vs SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराजइर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया और  सीजन की  शुरुआत जित के साथ की  है। विराट कोहली 69 रन 38 गेंदे देवदत्त पडिकल 61 रन 26 गेंदे खेलकर मुकाबला अपनी तरफ किया।  हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन (C) 80 रन 38 गेंदे अनिकेत वर्मा 43 रन 18 गेंदे खेलकर बेंगलुरु को 201 रनो का टारगेट दिया था कोहली और पडिकल के शानदार अर्धशतक और रजत पाटीदार (C) 31 रन 12 गेंदेो के बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ बेंगलुरु ने 15.4 ओवर में मुकाबला अपने नाम किया।

IPL 2026 RCB ने SRH को बुरी तरह से हराकर आईपीएल 2026 का आगाज किया।

 

RCB VS SRH IPL 2026
rcb vs srh ipl 2026

 

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: बेंगलुरु में रनों की बारिश, कोहली की क्लास से RCB की शानदार जीत:

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और 28 मार्च को खेले गए इस मुकाबले में Royal Challengers Bangalore (RCB) और Sunrisers Hyderabad (SRH) के बीच एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेले गए इस मैच में दर्शकों को चौकों-छक्कों की झड़ी और रोमांचक क्रिकेट का भरपूर आनंद मिला।

पहली पारी: SRH का दमदार स्कोर, लेकिन अधूरा साबित हुआ:

टॉस जीतकर बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी के लिए हैदराबाद को आमंत्रित किया हैदराबाद की पारी जरा सी डगमगाई  लेकिन जैसे ही Ishan Kishan और क्लासन क्रीज पर सेट हुए, उन्होंने रन गति को तेजी से बढ़ाया। किशन ने 38 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली क्लासन ने 31 रन 22 गेंदे और अनिकेत वर्मा 43 रन 18 गेंदे , जिसमें कई आकर्षक चौके और लंबे छक्के शामिल थे।

उनके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया, जिससे SRH ने निर्धारित 20 ओवरों में 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

दूसरी पारी: कोहली का क्लासिक शो, RCB का तूफानी रन चेज़:

202 रनों का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत आक्रामक रही। ओपनिंग बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही SRH के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

लेकिन इस मैच की असली कहानी लिखी Virat Kohli ने। कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उनकी टाइमिंग और शॉट सिलेक्शन देखने लायक था। उन्होंने दिखाया कि अनुभव और क्लास किस तरह बड़े मैचों में काम आती है।

कोहली के साथ अन्य बल्लेबाजों ने भी तेजी से रन बनाए, जिससे RCB ने लक्ष्य को बहुत जल्दी हासिल कर लिया। खास बात यह रही कि टीम ने सिर्फ 15.4 ओवर में मैच खत्म कर दिया, जिससे उनका नेट रन रेट भी बेहतर हुआ।

आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में से एक बेहद रोमांचक मैच बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेला गया, जहां Royal Challengers Bangalore (RCB) और Sunrisers Hyderabad (SRH) आमने-सामने थे। यह मुकाबला सिर्फ एक खेल नहीं था, बल्कि भावनाओं, उम्मीदों और स्टार प्रदर्शन से भरी एक पूरी कहानी बन गया।

स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। हर तरफ लाल जर्सी पहने फैंस, हाथों में झंडे और आंखों में उम्मीदें हर कोई अपनी टीम की जीत देखना चाहता था। जैसे ही मैच शुरू हुआ, माहौल में जोश और ऊर्जा साफ महसूस हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *